कार्यालय में की तोड़फोड़ व हंगामा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2013 4:15 AM

विज्ञापन

महिलाओं ने किया एसी व विद्युत कार्यालय का घेराव साहिबगंज : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 कुम्हार टोली की दर्जनों महिलाओं ने गुरुवार को विद्युत कार्यालय घेराव किया. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व जेइ के नहीं रहने से आक्रोशित महिलाओं ने कुरसी की तोड़फोड़ की. महिलाओं ने बताया कि एक […]

विज्ञापन

महिलाओं ने किया एसी विद्युत कार्यालय का घेराव

साहिबगंज : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 कुम्हार टोली की दर्जनों महिलाओं ने गुरुवार को विद्युत कार्यालय घेराव किया. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता जेइ के नहीं रहने से आक्रोशित महिलाओं ने कुरसी की तोड़फोड़ की.

महिलाओं ने बताया कि एक माह से हमलोग अंधेरे में रह रहे है. ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना कई बार विभाग को दी गयी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ.

इससे परेशान महिलाएं गुरुवार को विद्युत विभाग कार्यालय से निकलकर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में हंगामा किया. महिलाओं ने कार्यालय में घुस कर पदाधिकारियों को ढूंढा, लेकिन पदाधिकारी नहीं मिले. इस पर नाराज महिलाओं ने कार्यालय के सभी लाइट पंखा बंद कर हंगामा किया. इसके बाद महिलाओं ने पावर हाउस का घेराव किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola