ओके::रिक्शा चालकों की समस्या को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

Published at :18 Mar 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::रिक्शा चालकों की समस्या को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

-15 दिन के अंदर निदान करने की मांग की प्रतिनिधि, साहिबगंजजिला रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष दारा पासवान ने बुधवार को उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह को रिक्शा चालक के समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि रिक्शा चालकों को अनुदान में रिक्शा देने के लिए साहिबगंज नगरपालिका में पूर्व […]

विज्ञापन

-15 दिन के अंदर निदान करने की मांग की प्रतिनिधि, साहिबगंजजिला रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष दारा पासवान ने बुधवार को उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह को रिक्शा चालक के समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि रिक्शा चालकों को अनुदान में रिक्शा देने के लिए साहिबगंज नगरपालिका में पूर्व की सरकार ने लाखों रुपये दिये थे. लेकिन इस वर्ष नगरपालिका पदाधिकारी द्वारा एक भी रिक्शा नहीं बांटा गया. राजमहल नगर पंचायत में 2014 में ही गरीब रिक्शा चालकों को रिक्शा अनुदान में दिया गया, लेकिन साहिबगंज नगरपालिका पदाधिकारी आज तक गरीब रिक्शा चालकों को रिक्शा नहीं दिया है. जिनका रिक्शा टूटा-फूटा पड़ा है. जो अपने रिक्शा को नहीं बना पा रहे हैं उनके लिए भी पूर्व सरकार ने पांच हजार रुपये दिये थे. उक्त राशि भी गरीब रिक्शा चालकों को नहीं दी गयी है. उन्होंने 15 दिन के अंदर रिक्शा चालकों को सारी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है. नहीं देने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola