शेरशाहबादी समुदाय ओबीसी सूची में शामिल, फिर भी जाति प्रमाण पत्र नहीं दे रही सरकार : आमिर हमजा

Updated:
विज्ञापन
शेरशाहबादी समुदाय ओबीसी सूची में शामिल, फिर भी जाति प्रमाण पत्र नहीं दे रही सरकार : आमिर हमजा

अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा

विज्ञापन

बरहरवा. शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः निर्गत करने की मांग को लेकर बरहरवा प्रखंड मुख्यालय परिसर में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा. धरना स्थल पर बैठे दर्जनों आंदोलनकारी शेरशाहबादी प्रमाण पत्र जारी करो, जिला प्रशासन होश में आओ, झारखंड सरकार होश में आओ जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. गुरुवार को धरना को संबोधित करते हुये संगठन के सदस्य आमिर हमजा ने कहा कि शेरशाहबादी समुदाय झारखंड सरकार की ओबीसी सूची में शामिल है, इसके बावजूद समुदाय के लोगों को वर्षों से जाति प्रमाण पत्र से वंचित रखा जा रहा है. इसका सबसे अधिक असर छात्रों और युवाओं पर पड़ रहा है, जो शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों में आरक्षण के लाभ से वंचित हो रहे हैं. मौके पर फैयाज अहमद, अब्दुल जब्बार, शोएब अख्तर, मुस्लेहूद्दीन, महफूज आलम, मिन्हाद आलम, महबूब आलम, मोतस्सिम बिल्ला, अफताब आलम, इमतियाज आलम, तौफीक आलम, हसन अली, इंजामुल हक, फैयाज अहमद सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola