ओके.... बड़ी चैती दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, कलश स्थापना 21 को

Published at :18 Mar 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... बड़ी चैती दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, कलश स्थापना 21 को

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के सकरूगढ़ बड़ी चैती दुर्गा मंदिर कमेटी के द्वारा चैती दुर्गा पूजनोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिये तैयारी जोर-शोर से किया जा रहा हैं. मुंगेर के मूर्तिकार सागर आर्ट के द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है वहीं मंदिरों का रंग रोहन व पंडाल निर्माण का कार्य […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के सकरूगढ़ बड़ी चैती दुर्गा मंदिर कमेटी के द्वारा चैती दुर्गा पूजनोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिये तैयारी जोर-शोर से किया जा रहा हैं. मुंगेर के मूर्तिकार सागर आर्ट के द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है वहीं मंदिरों का रंग रोहन व पंडाल निर्माण का कार्य भी मजदूरों के द्वारा किया जा रहा हैं. वहीं पूजनोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिये पूजा समिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे, सचिव हेमंत तांती, उपसचिव मुन्ना तांती, कोषाध्यक्ष बिंदु प्रसाद मोदी, सदस्य गोपाल यादव, दारा पासवान, संजीत सिंह, विजय सिंह, पवन तांती, चिंटू सिन्हा सहित दर्जनों सदस्य बढ़ चढ़ कर कार्य कर रहे हैं. अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने बताया कि कलश स्थापना 21 मार्च, नवमी पूजन 28 मार्च, मेला 28 व 29 मार्च, विसर्जन जुलूस 30 मार्च को दोपहर 11 बजे निकाला जायेगा. उन्होंने बताया कि सप्तमी के दिन 11 बजे डीसी व एसपी के द्वारा संयुक्त रूप से पट का अनावरण किया जायेगा……………फोटों नं 18 एसबीजी 16 हैं.कैप्सन: मंदिर मे बना पंडालसप्तमगी को डीसी व एसपी संयुक्त रूप से करेंगे पट का अनावरण

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola