विस सदस्यों को दिया जायेगा गंगा जल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2015 12:08 AM (IST)
विज्ञापन

नमामि गंगे परियोजना तहत निकले घर से शहरवासी, गंगा घाटों की हुई सफाई साहिबगंज : नमामि गंगे परियोजना को सफल बनाने के लिये व मां गंगा के प्रति ध्यान उत्कृष्ठ कराने को लेकर 31 मार्च को विधानसभा सत्र के अंतिम दिन विस सदस्यों, पदाधिकारियों व कर्मचारियों को गंगा जल दिया जायेगा. यह बातें राजमहल विधानसभा […]
विज्ञापन
नमामि गंगे परियोजना तहत निकले घर से शहरवासी, गंगा घाटों की हुई सफाई
साहिबगंज : नमामि गंगे परियोजना को सफल बनाने के लिये व मां गंगा के प्रति ध्यान उत्कृष्ठ कराने को लेकर 31 मार्च को विधानसभा सत्र के अंतिम दिन विस सदस्यों, पदाधिकारियों व कर्मचारियों को गंगा जल दिया जायेगा. यह बातें राजमहल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अनंत ओझा ने नमामि गंगे परियोजना तहत आयोजित गंगा तट की सफाई अभियान अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों व लोगों से कही.
उन्होंने कहा कि गंगा जल सौंप कर सभी को मां गंगा के दर्शन के लिए साहिबगंज आने का अनुरोध किया जायेगा. वहीं नमामि गंगे अभियान को सफल बनाने के लिये जगह-जगह पर बैनर, होर्डिग्स लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










