प्रखंड में बनेंगे 1600 शौचालय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2015 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

बरहरवा : प्रखंड अंतर्गत बरारी पंचायत के पंचायत भवन में बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी मो आबिद हुसैन ने गंगा एक्शन प्लान के तहत बरारी पंचायत को खुले शौच से मुक्ति दिलाये जाने को लेकर कुल 1600 परिवार को लाभुक बनाये जाने पर चर्चा की गयी. […]
विज्ञापन
बरहरवा : प्रखंड अंतर्गत बरारी पंचायत के पंचायत भवन में बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी मो आबिद हुसैन ने गंगा एक्शन प्लान के तहत बरारी पंचायत को खुले शौच से मुक्ति दिलाये जाने को लेकर कुल 1600 परिवार को लाभुक बनाये जाने पर चर्चा की गयी.
साथ ही निर्माण हो रहे 578 शौचालय की जानकारी ली गयी. बीडीओ मो हुसैन ने कार्यशाला में उपस्थित जल सहिया, वार्ड सदस्य, मुखिया आदि को पंचायत के लोगों को जागरूक किये जाने को लेकर आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया. साथ ही शौचालय निर्माण के बाद भी लोग गंगा किनारे खुले में शौच न करते हुए शौचालय में ही शौच करने को लेकर पहल किया.
बीडीओ मो हुसैन ने कार्यशाला के बाद निर्माण हो रहे शौचालय का भी निरीक्षण किया. बैठक में सूचना के बाद भी पंचायत सेवक नूना हेंब्रम के अनुपस्थित पाये जाने पर बीडीओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है. मौके पर जल सहिया, मुखिया, वार्ड सदस्य, रोजगार सेवक, सहायक अभियंता आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










