ओके ::: गांवों में फैलायी जायेगी जागरूकता

गंगा को रखें साफ : डीसीसंवाददाता, साहिबगंजगंगा एक्शन प्लान के तहत साहिबगंज जिले के चार प्रखंडों के 33 पंचायत में शौचालय निर्माण व गंदगी ना फैलाने के लिये जिला टॉस्क फोर्स की टीम गांव का दौरा करें. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में गंगा एक्शन प्लान के तहत […]
गंगा को रखें साफ : डीसीसंवाददाता, साहिबगंजगंगा एक्शन प्लान के तहत साहिबगंज जिले के चार प्रखंडों के 33 पंचायत में शौचालय निर्माण व गंदगी ना फैलाने के लिये जिला टॉस्क फोर्स की टीम गांव का दौरा करें. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में गंगा एक्शन प्लान के तहत सफाई अभियान व जागरूकता चलाने को लेकर बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड के हर प्रसाद गांव में रविवार दोपहर 3 बजे पूरे टॉस्क फोर्स की टीम गांव में जाकर जागरूकता फैलाये. प्रत्येक सप्ताह गांव व पंचायत व प्रखंडों में प्रखंड स्तर पर बैठक करनी है. जबकि जिला स्तर पर शनिवार को बैठक कर कार्य की प्रगति की समीक्षा करनी हैं. मौके पर डीडीसी मुकुंद दास, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, एसी निरंजन कुमार, सीएस डॉ बी मरांडी, डीपीआरओ रामनिवास सिंह, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता रासबिहारी सिंह उपस्थित थे.65 नवनियुक्त शिक्षकों का पदस्थापन अविलंब करें : डीसीजिले में नवनियुक्त 65 शिक्षकों को जिले के सभी 9 प्रखंडों में पदस्थापन अविलंब करें. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग स्थापना समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि महिला व पुरुष को स्थानीय व क्षेत्र को देखते हुए पदस्थापन करना है. जिससे कि पठन पाठन में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो. जल्द ही फाइल की जांच कर निष्पादन करने की बात कही गयी. मौके पर डीडीसी मुकुंद दास, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, डीएसई सुरेंद्र पांडे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.————————————–फोटो नंबर 28 एसबीजी 8 हैकैप्सन: शनिवार को बैठक करते डीसी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










