मालगाड़ी से लाखों का कोयला चोरी

Published at :26 Feb 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
मालगाड़ी से लाखों का कोयला चोरी

संवाददाता, साहिबगंज/तालझारीसाहिबगंज-तीनपहाड़ रेलखंड पर तालझारी स्टेशन के समीप बुधवार रात एक मालगाड़ी से लाखों का कोयला चोरी हो गया है. यह कोयला एनटीपीसी जा रहा था. बताया जाता है कि तालझारी के समीप एक बॉगी का दरवाजा या तो खुल गया या किसी ने खोल दिया. इससे उस बॉगी का कोयला गायब हो गया है. […]

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंज/तालझारीसाहिबगंज-तीनपहाड़ रेलखंड पर तालझारी स्टेशन के समीप बुधवार रात एक मालगाड़ी से लाखों का कोयला चोरी हो गया है. यह कोयला एनटीपीसी जा रहा था. बताया जाता है कि तालझारी के समीप एक बॉगी का दरवाजा या तो खुल गया या किसी ने खोल दिया. इससे उस बॉगी का कोयला गायब हो गया है. हालांकि आरपीएफ के जवान इसकी जांच कर रहे हैं कि आखिर बॉगी का दरवाजा कैसे खुला. जब रास्ते में कोयला गिरे होने की जांच की गयी तो इसके निशान पोल सं0-206/2 से 206/3 के बीच मिले. लेकिन सुबह होते ही सारा कोयला गायब हो गया. मामले को लेकर स्टेशन प्रबंधक आरपी पांडे ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है. इधर आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र सिन्हा ने कहा कि उन्हंे जानकारी मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है.—————————–फोटों नं 26 एसबीजी 18 हैं.कैप्सन : गुरुवार को कोयला चोरी करते लोग.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola