ओके::फ्लैग-आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू

Published at :21 Feb 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान  शुरू

संवाददाता, साहिबगंजजिले को पोलियो मुक्त करने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. रविवार 22 फरवरी से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत साहिबगंज जिले के 2,61,235 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी. यह बातें सीएस डॉ बी मरांडी ने कही. उन्होंने कहा कि स्टेशन चौक पर रविवार को डीसी […]

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंजजिले को पोलियो मुक्त करने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. रविवार 22 फरवरी से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत साहिबगंज जिले के 2,61,235 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी. यह बातें सीएस डॉ बी मरांडी ने कही. उन्होंने कहा कि स्टेशन चौक पर रविवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे करेंगे. श्री मरांडी ने कहा की 22 से 24 फरवरी के बीच चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1216 बूथ बनाये गये हैं. इस कार्य में 303 सुपरवाइजरों व 2776 वैक्सीनेटरों को लगाया गया है. अभियान के क्रम में कार्यों की जांच के लिए जिले के सभी चिकित्सकों सहित डब्ल्यूएचओ की टीम अलग से मुआयना करेगी. अभियान को सफल बनाने के लिए जिला के सभी अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा पदाधिकारियों को सीएस डॉ बी मरांडी ने विशेष निर्देश दिया है. अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को खुराक दी जायेगी. —————————————————————————————– फोटो नं0 21 एसबीजी 1 हैकैप्सन- सीएस डॉ0 बी मरांडी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola