ओके...जिला अधिवक्ता संघ ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

साहिबगंज. जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव चंद्रशेखर प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम डीसी उमेश प्रसाद सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि सदर एसडीओ के न्यायालय में विचाराधीन मामले में ससमय कार्रवाई व जांच प्रतिवेदन समर्पित नहीं होने से खुले आम खासमहल की जमीन पर अवैध निर्माण कार्य हो […]
साहिबगंज. जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव चंद्रशेखर प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम डीसी उमेश प्रसाद सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि सदर एसडीओ के न्यायालय में विचाराधीन मामले में ससमय कार्रवाई व जांच प्रतिवेदन समर्पित नहीं होने से खुले आम खासमहल की जमीन पर अवैध निर्माण कार्य हो रहा है. उन्होंने कहा है कि न्यायालय में वर्षों से लंबित मामले में आदेश के बावजूद भी आपात स्थिति को नजर अंदाज कर संबंधित पदाधिकारी द्वारा ससमय जांच प्रतिवेदन भवदीय के समक्ष समर्पित नहीं किये जाते हैं. अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा की जा रही ज्यादती पर अविलंब रोक लगाने की आवश्यकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










