आके :::: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध

Published at :20 Feb 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
आके ::::  सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध

फोटो नंबर 20 एसबीजी 16 हैकैप्सन: शुक्रवार को डीसी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोग संवाददाता, साहिबगंज बोरियो प्रखंड के घोघी पंचायत के 16 आना रैयत दाग नं0-232, रकवा 30 बीघा 3 धूर जमीन पर सरकार द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कचरा प्लांट लगाये जाने का विरोध जिप सदस्य रीता रानी हेंब्रम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने […]

विज्ञापन

फोटो नंबर 20 एसबीजी 16 हैकैप्सन: शुक्रवार को डीसी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोग संवाददाता, साहिबगंज बोरियो प्रखंड के घोघी पंचायत के 16 आना रैयत दाग नं0-232, रकवा 30 बीघा 3 धूर जमीन पर सरकार द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कचरा प्लांट लगाये जाने का विरोध जिप सदस्य रीता रानी हेंब्रम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया और डीसी को ज्ञापन सौंपा. सौंपे ज्ञापन में कहा है कि 20 वर्ष पूर्व मंगल टुडू, पिता लखन टुडू के नाम से 25 बीघा बंदोबस्ती प्रधान का दखल कब्जे में था. कुछ दिन बाद एक फौजी के नाम घोघी में 15 बीघा जमीन सरकारी बंदोबस्ती थी. इसी बीच उक्त फौजी आकर कार्य को बंद करा दिया. जो अभी न्यायालय में लंबित हैं. उसी जमीन पर सरकार कचरा प्लांट बैठाना चाहती है. वहीं ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक बैठक हुई. जिसमंे कचरा प्लांट नहीं बनने का विरोध किया गया. अवसर पर ग्रामीण लखन टुडू, सुरेश मुंडा, कैलाश उरांव, रघुनाथ उरांव, मंगल टुडू, सोमरा मुंडा, मंजू मरांडी सहित कई लोग मौजूद थे. इधर डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मामले की जांच करने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola