ओके::फ्लैग-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में डीसी ने कहा

Published at :20 Feb 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में डीसी ने कहा

-ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण वितरण में ना बरतें लापरवाही -पीएमइजीपी जागरूकता शिविर में 53 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कारनगर प्रतिनिधि, साहिबगंजशहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी ध्यान दें बैंकर्स. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन के सभाकक्ष में आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर में कही. उन्होंने […]

विज्ञापन

-ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण वितरण में ना बरतें लापरवाही -पीएमइजीपी जागरूकता शिविर में 53 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कारनगर प्रतिनिधि, साहिबगंजशहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी ध्यान दें बैंकर्स. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन के सभाकक्ष में आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर में कही. उन्होंने कहा कि अक्सर देखने को मिलता है कि बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण मुहैया कराने में लापरवाही बरतती है. लेकिन इस सोच को बदलना होगा. इसके पूर्व डीसी उमेश प्रसाद सिंह, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक बी दास, लीड बैंक मैनेजर सुधांशु वर्मा, केवीआइसी रांची के सदस्य मिस्टर अली ने संयुक्त रूप से जागरूकता शिविर का उदघाटन किया. वहीं केवीआइसी सदस्य मिस्टर अली ने कहा कि यूनाइटेड बैंक द्वारा एक से दो लाख का ऋण स्वीकृत नहीं किया जाना दु:ख की बात है. जिले के सभी बैंक ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने के प्रति जागरूक नहीं हैं. सभी बैंक यह सुनिश्चित कर लें कि ग्रामीण क्षेत्रों के भी ऋण को स्वीकृत करना है. वहीं डीसी उमेश प्रसाद सिंह, उद्योग विभाग के जीएम बी दास, लीड बैंक के मैनेजर सुधांशु वर्मा, केभीआइसी रांची के सदस्य मिस्टर अली द्वारा जागरूकता शिविर में आये केवीआइबी के 29, डीआइसी के 11, केभीआइसी के 13, अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया. उक्त मौके पर जिले के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक व दर्जनों अभ्यर्थी उपस्थित थे. ———————————————-फोटो नंबर 20 एसबीजी 5,6 है. कैप्सन:- शुक्रवार को कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथिउपस्थित लोग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola