पाक पीएम का पुतला फूंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2013 12:35 AM
पाकिस्तानी सेना द्वारा पांच जवान को मारे जाने का किया विरोध साहिबगंज : स्टेशन चौक पर बुधवार को भाजपा नगर अध्यक्ष अनंत सिन्हा के नेतृत्व में भारत के पांच जवान को पाकिस्तानी सेना द्वारा मारे जाने के विरोध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नावाज सरीफ का पुतला दहन किया. साथ ही भारत के रक्षा मंत्री व […]
पाकिस्तानी सेना द्वारा पांच जवान को मारे जाने का किया विरोध
साहिबगंज : स्टेशन चौक पर बुधवार को भाजपा नगर अध्यक्ष अनंत सिन्हा के नेतृत्व में भारत के पांच जवान को पाकिस्तानी सेना द्वारा मारे जाने के विरोध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नावाज सरीफ का पुतला दहन किया.
साथ ही भारत के रक्षा मंत्री व कांग्रेस सरकार के विरुद्ध नारे लगाये तथा भारत सरकार को इस्तीफा देने की मांग की. प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत ओझा ने कहा कि भारतीय सैनिकों की शहादत का मुंहतोड़ जवाब पाकिस्तान को देना होगा. जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल ने कहा कि पाकिस्तान ने हमारे पांच सैनिक को मारा है.
हम उसके 500 सैनिकों को मार गिराना चाहिए. श्री सिन्हा ने कहा कि रक्षा मंत्री को शर्म आनी चाहिए, जिन्होंने कहा कि पाकिस्तानी वेश में आतंकवादी ने जवान पर हमला किया है. रक्षा मंत्री व भारत सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए.
मौके पर उपाध्यक्ष रामदरश यादव, श्रीनिवास, महामंत्री बमबम मंडल, राम इकबाल साह, शंकर साह, पवन सिंह, रवींद्र दास, पवन कुमार साह, पंकज चौधरी, अरविद गुप्ता, मो कलाम, अमिन मंडल, मनोज पासवान, आनंद मोदी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










