रैमकी कंपनी से रंगदारी मांगे जाने मामले में पुलिसिया तफ्तीश शुरू

Published at :18 Feb 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
रैमकी कंपनी से रंगदारी मांगे जाने मामले में पुलिसिया तफ्तीश शुरू

प्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज-बरहेट एक्सप्रेस रोड निर्माण कंपनी रैमकी के प्रोजेक्ट मैनेजर रामामूर्ति से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की तफ्तीश सुस्त चाल से चल रही है. अबतक पुलिस रंगदारी मांगने वाले की पता लगाने में नाकाम है. हालांकि बोरियो थाना पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. रंगदारी मामले को पुलिस नक्सली संगठनों […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज-बरहेट एक्सप्रेस रोड निर्माण कंपनी रैमकी के प्रोजेक्ट मैनेजर रामामूर्ति से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की तफ्तीश सुस्त चाल से चल रही है. अबतक पुलिस रंगदारी मांगने वाले की पता लगाने में नाकाम है. हालांकि बोरियो थाना पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. रंगदारी मामले को पुलिस नक्सली संगठनों से भी जोड़ कर देख रही है. पुलिस बीते दिनों तीन लोगों को पाकुड़ से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. लेकिन पुलिस को इनलोगों से पूछताछ में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगी है. लिहाजा पुलिस अबतक अंधेरे में तीर चला रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो बीते मंगलवार की रात लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जोबोडीह से रामाशीला टुडू, छुतार टुडू व जोन मुर्मू को हिरासत में लेकर जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस में काफी देर तक पूछताछ की गयी.कुछ भी बताने से कतरा रही है पुलिसजिला पुलिस रैमकी कंपनी के मैनेजर से रंगदारी मांगने के मामले में कुछ भी बताने से कतरा रही है. डीएसपी शशिभूषण ने इस संबंध में पूछे जाने पर अस्वस्थ होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया. जबकि बोरियो थाना प्रभारी मैनेजर के सुरक्षा का हवाला देकर कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं.क्या कहते हैं प्रभारी एसपीप्रभारी एसपी शशिभूषण ने कहा कि रंगदारी मांगने के मामले की जांच पुलिस कर रही है. जल्द ही रंगदारी मांगने वाले अपराधी पुलिस की पकड़ में होंगे.———————————-फोटो नंबर 18 एसबीजी 9 हैकैप्सन : सुनसान पड़ा रैमकी का प्लांट.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola