ओके ::: पत्थर खदानों में सुरक्षा मानकों का हो रहा नजरअंदाज

प्रतिनिधि, साहिबगंजजिले के अधिकांश पत्थर खदानों में मजदूरों की जान से खिलवाड़ किया जाता है. मजदूरों को सुरक्षा मानकों को नजर अंदाज कर खनन का काम कराया जाता है. लिहाजा आये दिन पत्थर खादानों में काम करते मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. बीते शुक्रवार की दोपहर मिर्जाचौकी के भुताहा पहाड़ स्थित चार नंबर […]
प्रतिनिधि, साहिबगंजजिले के अधिकांश पत्थर खदानों में मजदूरों की जान से खिलवाड़ किया जाता है. मजदूरों को सुरक्षा मानकों को नजर अंदाज कर खनन का काम कराया जाता है. लिहाजा आये दिन पत्थर खादानों में काम करते मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. बीते शुक्रवार की दोपहर मिर्जाचौकी के भुताहा पहाड़ स्थित चार नंबर खादान में पत्थर खादान में धंसान होने से पोकलेन के ड्राइवर अजय कुमार की मौत हो गयी. दरअसल, खादानों में सुरक्षा मानक के अनुसार काम करने वाले मजदूरों को कई सुरक्षा के सामान देने का नियम है. लेकिन पत्थर खादान के मालिक के द्वारा कोई सामान नहीं दिया जाता है.मजदूरों को सुरक्षा के लिए देना है यह सामानपत्थर खादान में काम करने वाले मजदूरों को हेलमेट, चश्मा, मास्क, ग्लब्स इत्यादि सामान मुहैया कराना है. इसके अलावा मजदूरों को गुड़ व चना भी खिलाने का नियम है. लेकिन कोई पत्थर खादान के मालिक यह सामान नहीं देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










