चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

Published at :13 Feb 2015 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

बोरियो : बोरियो थाना क्षेत्र के पोखरिया पहाड़ से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया हैं. 27 दिसंबर 2014 को चांदू पहाड़िया के घर से हीरो होंडा मोटरसाइकिल (जेएच 17ए 7117) चोरी की प्राथमिकी कांड संख्या-390/14 दर्ज करायी थी. 10 फरवरी को चांदू पहाड़िया के मोबाइल पर […]

विज्ञापन
बोरियो : बोरियो थाना क्षेत्र के पोखरिया पहाड़ से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया हैं. 27 दिसंबर 2014 को चांदू पहाड़िया के घर से हीरो होंडा मोटरसाइकिल (जेएच 17ए 7117) चोरी की प्राथमिकी कांड संख्या-390/14 दर्ज करायी थी.
10 फरवरी को चांदू पहाड़िया के मोबाइल पर 8809162738, 9934931031 नंबर से फोन कर 20 हजार रुपये देने एवं अपना मोटरसाइकिल ले जाने को कहा गया. इसके बाद चांदू ने थाना प्रभारी रवींद्र नाथ तिवारी को इसकी जानकारी दी. थाना प्रभारी, सअनि, विनोद उरांव, नंदकिशोर सिंह गुरुवार को रोबिन मालतो को मोबाइल लोकेशन पर धोगड़ा पहाड़ से गिरफ्तार किया. उसी के निशानदेही पर उसके दूसरे साथी राजू मालतो को तालझारी हाट से मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया.
थाना प्रभारी रवींद्रनाथ तिवारी ने बताया कि रोबिन मालतो थाना क्षेत्र के कुस्तार व राजू मालतो तालझारी थाना क्षेत्र के घोघा पहाड़ के निवासी है. दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola