मनरेगा मजदूर के साथ मारपीट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2013 3:29 AM

विज्ञापन

उधवा : राधानगर थाना अंतर्गत मध्य पियारपुर में एक मनरेगा मजदूर को मारपीट कर घायल करने एवं छिनतई मामले में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घायल घोलु शेख ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है कि बीते बुधवार को वह मनरेगा योजना में काम कर रहा था, इसी दौरान स्थानीय […]

विज्ञापन

उधवा : राधानगर थाना अंतर्गत मध्य पियारपुर में एक मनरेगा मजदूर को मारपीट कर घायल करने एवं छिनतई मामले में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

घायल घोलु शेख ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है कि बीते बुधवार को वह मनरेगा योजना में काम कर रहा था, इसी दौरान स्थानीय निवासी हाजी अली हुसैन ने कार्यस्थल पर काम करने के लिए मना किया.

जिससे उन लोगों के साथ तूतू, मैंमैं हुआ और बात नहीं मानने पर हाजी अली हुसैन के पुत्र एमाजुल शेख, उसमान गनी और हबीबुर शेख ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया. घायल का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में कराया गया. मामले को लेकर मारपीट करने वाले चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola