विरोध दिवस पर एसबीआइ कर्मियों ने लगाया काला बिल्ला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2013 3:04 AM
साहिबगंज : पलामू जिले के पांकी एसबीआइ शाखा के बैंक प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों के अपहरण से क्षुब्ध एसबीआइ मुख्य शाखा के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने सोमवार को काला बिल्ला लगा कर विरोध दिवस मनाया. मुख्य शाखा प्रबंधक सुधांशु शेखर वर्मा ने बताया कि पांकी शाखा के शाखा प्रबंधक, फिल्ड मैनेजर, लेखापाल सहित चार लोग […]
साहिबगंज : पलामू जिले के पांकी एसबीआइ शाखा के बैंक प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों के अपहरण से क्षुब्ध एसबीआइ मुख्य शाखा के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने सोमवार को काला बिल्ला लगा कर विरोध दिवस मनाया.
मुख्य शाखा प्रबंधक सुधांशु शेखर वर्मा ने बताया कि पांकी शाखा के शाखा प्रबंधक, फिल्ड मैनेजर, लेखापाल सहित चार लोग शाखा से काम कर बस से अपना घर लौट रहे थे.
इसी क्रम में माओवादियों ने बस को रोक कर चारो का अपहरण कर लिया. बाद में शाखा प्रबंधक किसी प्रकार उनलोगों के चंगुल से भाग निकले, लेकिन अब भी तीन कर्मियों को उन लोगों ने बंधक बना कर रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










