ओके....मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही ना बरते : एसडीओ

Published at :21 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके....मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही ना बरते : एसडीओ

संवाददाता, साहिबगंज मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य मे लापरवाही ना बरतें. यह बातें सदर एसडीओ जितेंद्र देव ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष मे अनुमंडल स्तर के बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जिले में एक प्रतिशत बिना फोटो का मतदाता सूची बची है उसे पूर्ण करें. 19 जनवरी से 19 मार्च तक […]

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंज मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य मे लापरवाही ना बरतें. यह बातें सदर एसडीओ जितेंद्र देव ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष मे अनुमंडल स्तर के बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जिले में एक प्रतिशत बिना फोटो का मतदाता सूची बची है उसे पूर्ण करें. 19 जनवरी से 19 मार्च तक सभी बीएलओ अपने अपने क्षेत्र में ग्राम सभा, विशेष सभा, दावा आपत्ति , भूल सुधार का कार्य करे. जिससे कि छूटे हुए लोगों का नाम दर्ज हो सके. साथ ही जो कई वर्षों से बाहर है उनका नाम सूची से हटाना है. बैठक में 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर नये मतदाता को सम्मानित करने एवं कार्यक्रमकों सफल बनाने पर भी चर्चा की गयी. बैठक में विकास में तेजी लाने के लिये मनरेगा, इंदिरा आवास, एमआइएसइंट्री, आवास की जांच, ऑन लाइन इंट्री करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिले के सभी प्रखंडों मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर को सफलता पूर्वक करने की बात कही. साथ ही वैसे लोग जो वृद्ध , विधवा, विकलांग है उनकी सर्वेक्षण कर चिह्नित करने की बात कही. राजस्व न्यायालय व जमीन संबंधित मामला पर भी चर्चा की गयी. इस अवसर पर सदर बीडीओ मिथिलेश सिंह, मंडरो बीडीओ रौशन साह, बोरियो बीडीओ गौतम भगत, बरहेट बीडीओ , सीओ निर्मल सोरेन, नप पदाधिकारी सीके यादव, सीडीपीओ अनिता देवी सहित कई पदाधिकारी व बीएलओ उपस्थित थे…………..फोटों नं 21 एसबीजी 5 हैं.कैप्सन: बुधवार को बैठक करते एसडीओ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola