ओके::सरस्वती पूजा की तैयारी जोर-शोर से शुरू

-कलाकार मूर्ति को अंतिम रूप देने में जुटे-सरस्वती पूजा 24 को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा में जुटे शहरवासी संवाददाता, साहिबगंज सरस्वती पूजा को लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा को लेकर छात्र-छात्राओं व समिति के सदस्यों द्वारा पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया […]
-कलाकार मूर्ति को अंतिम रूप देने में जुटे-सरस्वती पूजा 24 को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा में जुटे शहरवासी संवाददाता, साहिबगंज सरस्वती पूजा को लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा को लेकर छात्र-छात्राओं व समिति के सदस्यों द्वारा पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. कलाकार भी प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. वहीं जेल रोड स्थित भारतीय युवा संघ द्वारा आकर्षक झांकी बनायी जा रही है. वहीं कृष्णनगर पूजा कमेटी द्वारा भव्य सरस्वती प्रतिमा का निर्माण कराया गया है. शहर के साउथ कॉलोनी में आदर्श संघ, धगड़सी, कृष्णनगर, तालबन्ना, पुरानी साहिबगंज, चौक बाजार, नमस्ते रोड, रसुलपुर दहला, दहला दुर्गास्थान, गुल्ली भट्ठा, जिरवाबाड़ी, छोटा पंचगढ़, बड़ा पंचगढ़ मुहल्ला सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी छात्र-छात्राओं व पूजा समिति के सदस्यों द्वारा सरस्वती की पूजा अर्चना की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. वहीं जिला मुख्यालय के सभी उच्च, मध्य व प्राथमिक विद्यालयों के अलावे कोचिंग संस्थानों में भी सरस्वती पूजा को लेकर तैयारी की जा रही है. ————————————-फोटो नं021 एसबीजी 1 हैकैप्सन: मां सरस्वती की बनी प्रतिमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










