ओके::चाक प्रतियोगिता का आयोजन

-अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार संघ की ओर से प्रतियोगिता आयोजित-आठ प्रतिभागियों ने लिया भाग संवाददाता, साहिबगंज शहर के कुम्हार टोली वार्ड नंबर 24 पुरानी साहिबगंज में बुधवार को अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार संघ की ओर से चाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें आठ प्रतिभागियों ने भाग लिया. जिनमें राजेश पंडित, अनिरुद्ध पंडित, राज कुमार […]
-अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार संघ की ओर से प्रतियोगिता आयोजित-आठ प्रतिभागियों ने लिया भाग संवाददाता, साहिबगंज शहर के कुम्हार टोली वार्ड नंबर 24 पुरानी साहिबगंज में बुधवार को अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार संघ की ओर से चाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें आठ प्रतिभागियों ने भाग लिया. जिनमें राजेश पंडित, अनिरुद्ध पंडित, राज कुमार सिंह, मंटू पंडित, सूरज पंडित, मुन्ना पंडित, विजय पंडित, चमकलाल पंडित आदि थे. 10 मिनट में प्रतिभागियों को सुंदर दीपक बनाना था. प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागी सफल रहे. जबकि आगामी दूसरी प्रतियोगिता शनिवार 31 जनवरी को कुम्हार टोली घोड़माड़ापुल तालबन्ना में आयोजित होगी. इसके पूर्व मुख्य अतिथि व उदघाटन कर्ता ओम प्रकाश पंडित ने चाक चला कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि हम कुम्हारों की पहचान चाक है. लेकिन हमारा समाज आज भी बहुत पीछे है. इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन सामाजिक समरसता को बरकरार रखता है. धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक संतोष राम पंडित ने किया. उन्होंने प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया तथा आने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की. —————————-फोटो नं 21 एसबीजी 7,8 हैं.कैप्सन: बुधवार को चाक प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागीविजेता प्रतिभागी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










