ओके::साहिबगंज स्टेशन पर चला सघन टिकट जांच अभियान, 42 यात्री पकड़े गये

संवाददाता, साहिबगंज साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को चलाये गये सघन टिकट जांच अभियान के दौरान 42 यात्रियों को पकड़ा गया. उनसे कुल 6000 रुपये जुर्माना वसूले गये. सीआइटी विजय कुमार ने बताया कि रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में 25 यात्रियों को पकड़ा गया. जिन्हें तीन हजार पांच रुपये जुर्माना देने […]
संवाददाता, साहिबगंज साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को चलाये गये सघन टिकट जांच अभियान के दौरान 42 यात्रियों को पकड़ा गया. उनसे कुल 6000 रुपये जुर्माना वसूले गये. सीआइटी विजय कुमार ने बताया कि रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में 25 यात्रियों को पकड़ा गया. जिन्हें तीन हजार पांच रुपये जुर्माना देने के बाद छोड़ दिया गया.जबकि उनके नेतृत्व में चलाये गये अभियान में 17 यात्रियों से 2995 रुपये वसूल कर छोड़ दिया गया. इस मौके पर सघन टिकट जांच अभियान में मालदा केबी सिकंदर, सीटीआइ बीएन यादव, शंभुनाथ सिंह, उमेश राम, लाल हेंब्रम, सलील कुमार मौजूद थे. टिकट जांच अभियान को लेकर बेटिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया. टिकट खिड़कियों में भीड़ जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










