25 जनवरी को मनेगा मतदाता दिवस

Published at :20 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
25 जनवरी को मनेगा मतदाता दिवस

मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटवाने का काम 10 फरवरी तक सूची का प्रकाशन 10 मार्च को साहिबगंज. जिले भर में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया है. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ पुनरीक्षण कार्य में जुटे हैं. 25 […]

विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटवाने का काम 10 फरवरी तक सूची का प्रकाशन 10 मार्च को साहिबगंज. जिले भर में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया है. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ पुनरीक्षण कार्य में जुटे हैं. 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जायेगा. सूबे के सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह अवर सचिव अभय नंदन अंबष्ट की ओर से जारी पत्र के आधार पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्य प्रारंभ कर दिया है. वैसे मतदाता जिनकी उम्र एक जनवरी 2015 को 18 साल हो चुकी है. वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ के पास आवेदन फॉर्म जमा करेंगे. जबकि वैसे मतदाता जो मृत हो चुके हैं उनका नाम मतदाता सूची से हटाना है. जिले में मतदाता सूची का प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया है. मतदाता सूची में नाम जोड़ने व नाम हटाने का कार्य 10 फरवरी तक चलेगा. सभी मतदान केेंद्रों पर 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जायेगा. अभी से जो पुनरीक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है. उसमें शामिल व हटने वाले मतदाताओं की सूची का प्रकाशन 10 मार्च को किया जायेगा. वहीं मतदाता सूची से वैसे मतदाताओं के नाम हटाना है जो दूसरे जगह पर अपना नाम जुड़वा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola