ठगी के मामले में रेल कर्मचारी करणपुरातो से गिरफ्तार, गया जेल

Published at :17 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ठगी के मामले में रेल कर्मचारी करणपुरातो से गिरफ्तार, गया जेल

साहिबगंज: करणपुरातो रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेल कर्मचारी अमित कुमार को जिरवाबाड़ी ओपी के एएसआइ लालबाबू प्रसाद ने बीते शुक्रवार की रात रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. रेल कर्मचारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार कुलीपाड़ा के विजय कुमार तांती ने जिरवाबाड़ी ओपी में आवेदन देकर अमित […]

विज्ञापन

साहिबगंज: करणपुरातो रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेल कर्मचारी अमित कुमार को जिरवाबाड़ी ओपी के एएसआइ लालबाबू प्रसाद ने बीते शुक्रवार की रात रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. रेल कर्मचारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार कुलीपाड़ा के विजय कुमार तांती ने जिरवाबाड़ी ओपी में आवेदन देकर अमित कुमार पर अपने इमली टोला स्थित मकान बेचने के लिए चार लाख 40 हजार रुपये बयाना दिया था.

बयाना लेने के बाद भी रेल कर्मचारी अमित कुमार ने दूसरे व्यक्ति को मकान बेच दी और राशि भी नहीं लौटायी. इस मामले में ओपी पुलिस ने कांड संख्या 244/14, धारा 341, 323, 379, 406, 420 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola