एनआइए की टीम ने किया मंडरो व जिरवाबाडी क्षेत्र में छापेमारी

साहिबगंज : एनआइए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंडरो व जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के कई ठिकानों पर बर्धवान बम ब्लास्ट व मोबाइल ट्रेसिंग के मामले में दो सदस्यीय टीम ने जांच की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बर्द्धवान बम ब्लास्ट में करणपुरातो से गिरफ्तार हुए रियाजुल से पूछताछ में एनआइए की टीम […]
साहिबगंज : एनआइए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंडरो व जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के कई ठिकानों पर बर्धवान बम ब्लास्ट व मोबाइल ट्रेसिंग के मामले में दो सदस्यीय टीम ने जांच की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बर्द्धवान बम ब्लास्ट में करणपुरातो से गिरफ्तार हुए रियाजुल से पूछताछ में एनआइए की टीम को साहिबगंज के किसी स्लीपर सेल के बारे में पता चला है.
लिहाजा एनआइए की टीम उस स्लीपर सेल की तलाश में छापेमारी की है. हालांकि छापेमारी में एनआइए की टीम को सफलता हाथ नहीं लगी है. बैंक परिसर से चोरी साहिबगंज . युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की शाखा परिसर से शुक्रवार को अज्ञात चोरों ने एक ग्राहक प्रेम मंडल का 30 हजार रुपया चोरी कर लिया.
इस संबंध में प्रेम मंडल ने बताया कि बैंक की सीढ़ी पर उक्त ग्राहक से किसी ने फार्म भरवाने को कहा. इतने में कोई पीछे से उनका एक झोले में रखा 30 हजार रुपया लेकर फरार हो गया है. शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि थाने को सूचना दे दी गयी है. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










