भाजपा के दो व कांग्रेस के एक प्रत्याशियों ने किया नामांकन

संवाददाता, साहिबगंजविधान सभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को बरहेट से भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू, व बोरियो से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी व कांग्रेस प्रत्याशी मंजू स्नेहलता हेंब्रम ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. सुबह 11:50 बजे सबसे पहले बरहेट विस के भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू ने एसी निरंजन कुमार के समक्ष अपने […]
संवाददाता, साहिबगंजविधान सभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को बरहेट से भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू, व बोरियो से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी व कांग्रेस प्रत्याशी मंजू स्नेहलता हेंब्रम ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. सुबह 11:50 बजे सबसे पहले बरहेट विस के भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू ने एसी निरंजन कुमार के समक्ष अपने प्रस्तावक संजय गुप्ता के साथ एक सेट में नामांकन दाखिल किया. मौके पर सुनील सिंह, श्याम यादव, उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर बारियो विस के प्रत्याशी के रूप में भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी ने बोरियो विस सभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ जितेंद्र कुमार देव के समक्ष एक सेट में नामांकन 1:50 बजे दाखिल किया. मौके पर पार्टी के विस प्रभारी रणधीर सिंह, लखन भगत, ओंकार साह, सहित कई नेता उपस्थित थे. बारियो से ही कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 2:15 बजे मंजू स्नेहलता हेंब्रम ने एक सेट में प्रस्तावक उनके पिता सह पूर्व सांसद सेथ हेंब्रम, अनुकूल मिश्रा, देवनारायण साह की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया. इधर नामांकन को देखते हुए समाहरणालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी. प्रत्याशी सहित चार लोग ही अंदर आ सके. सुरक्षा व्यवस्था में सदर डीएसपी शशिभूषण, इंस्पेक्टर सिरिल खालको, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी राजेंद्र दास, प्रयाग दास, एलबी प्रसाद के अलावे बीडीओ गौतम भगत, शफीक आलम, बरहेट, बोआरीजोर, पतना, तालझारी, बरहेट के बीडीओ व कई पदाधिकारी उपस्थित थे.——————————————————फोटों नं 27 एसबीजी 5,6,7 हैं.कैप्सन: गुरूवार को एसी के समक्ष नामांकन दाखिल करते बरहेट विस के भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मूसदर एसडीओ के समक्ष नामांकन दाखिल करते बोरियों विस के भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी व कांग्रेस प्रत्याशी मंजू हेम्ब्रम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










