जिलास्तरीय निबंध, क्विज, चित्रकला, गायन, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

200 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया

विज्ञापन

साहिबगंज. झारखण्ड शिक्षा परियोजना की ओर से राज्य के स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम अन्तर्गत निबंध, क्विज, चित्रकला, गायन, नृत्य आदि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 200 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी, डॉ दुर्गानन्द झा, प्रभारी अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जयेन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक साधन सेवी संजय कुमार तिवारी एवं जिला जेन्डर समन्वयक शबनम तबस्सुम ने संयुक्त रूप से किया. अवसर पर अपने संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि झारखंड को बने हुए आज 25 वर्ष हो रहे हैं. हमने इन वर्षों में बहुत सारी उपलब्धियां शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त की है.

कार्यक्रम में कई विद्यालय छात्र-छात्राओं ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

प्रश्नोत्तरी- क्लास 6 तो 8 & 9 तो 12-यूपीजी हाई स्कूल पुरानी साहिबगंज

चित्रकारी- कक्षा 6 से 8- सोहनी गोंड, सीएम एसओई गर्ल्स, साहिबगंज

क्लास 9 तो 12 फरीन, राजस्थान इंटर स्कूल, साहिबगंज

निबंध- क्लास 6 तो 8 नंदनी कुमारी, सीएम सोए गर्ल्स, साहिबगंज

क्लास 9 तो 12 शिवानी कुमारी, सीएम सोए गर्ल्स, साहिबगंज

गाना-ग्रुप-सीएम सोए गर्ल्स, साहिबगंज

सिंगल – सुमी खातून, केजीबीवी सीएम एसओई, साहिबगंज

डांस- ग्रुप-सीएम सोए गर्ल्स, साहिबगंज

सिंगल नीति कुमारी, यूपीजी हाई स्कूल नगर पालिका कन्या, साहिबगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola