विरोध में किया घंटों सड़क जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:32 PM
ट्रक की चपेट में आने से छात्र हुई घायलसाहिबगंज : स्टेशन चौक पर मंगलवार सुबह स्टोन लोडेड ट्रक की चपेट में एक स्कूली छात्र आ गयी. इस दुर्घटना में छात्र का दोनों पैर बुरी तरह घायल हो गया. छात्र को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. ट्रक चालक फरार बताया […]
ट्रक की चपेट में आने से छात्र हुई घायल
साहिबगंज : स्टेशन चौक पर मंगलवार सुबह स्टोन लोडेड ट्रक की चपेट में एक स्कूली छात्र आ गयी. इस दुर्घटना में छात्र का दोनों पैर बुरी तरह घायल हो गया. छात्र को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने इसके विरोध में घंटों एनएच 80 को जाम कर दिया. छात्र सविता सोरेन पिता मंडल सोरेन लोहंडा पंचायत के छोटा पगड़ो की रहने वाली है. वह यमुना दास कन्या उच्च विद्यालय में पढ़ती है. ट्रक बीआर 10 एन 4025 कॉलेज रोड से करमटोला की ओर जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










