ओके...हिंदी से कार्य करना सुगम : भरत भूषण

-रेलवे हिंदी कार्यशाला में वरिष्ठ राजभाषा अनुवादक ने दी हिंदी के प्रयोग की जानकारीसंवाददाता, साहिबगंजसाहिबगंज रेलवे स्टेशन पर चलने वाले रेलवे हिंदी कार्यशाला में मंगलवार को पूर्व रेलवे हावड़ा से आये भरत भूषण पांडे ने कहा कि हिंदी से कार्य करना सभी लोगों के लिये आसान होता हैं. इसके पूर्व सियालदह से आये वरिष्ठ राजभाषा […]
-रेलवे हिंदी कार्यशाला में वरिष्ठ राजभाषा अनुवादक ने दी हिंदी के प्रयोग की जानकारीसंवाददाता, साहिबगंजसाहिबगंज रेलवे स्टेशन पर चलने वाले रेलवे हिंदी कार्यशाला में मंगलवार को पूर्व रेलवे हावड़ा से आये भरत भूषण पांडे ने कहा कि हिंदी से कार्य करना सभी लोगों के लिये आसान होता हैं. इसके पूर्व सियालदह से आये वरिष्ठ राजभाषा अनुवादक सत्यप्रकाश दुब ने हिंदी के प्रयोग की जानकारी रेलकर्मियों को दी. दुबे ने कहा कि हिंदी भाषा देश की सभी भाषाओं में सुगम है. सीआइटी विजय कुमार ने कहा कि रेलवे ने देश के सभी क्षेत्रों में वर्ग में बाट कर हिंदी व अहिंदी क्षेत्र बना कर हिंदी को बढ़ावा देने का प्रयास किया है. पूर्व रेलवे साहिबगंज स्टेशन राजभाषा समिति के संयोजक विजय कुमार ने बताया कि कार्यशाला 19 नवंबर तक चलेगी. 20 नवंबर को इसका समापन होगा. इस अवसर पर मालदा रेल मंडल के एडीआरएम एके श्रीवास्तव भी आयेंगे. 20 नवंबर को रेलवे इंस्टीट्यूट में रेल कर्मचारियों के बीच क्विज प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










