ओके... 25 तक दें समायोजन की रिपोर्ट: एडीपीओ

साहिबगंज . शहर के शशिभूषण रोड स्थित सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में मंगलवार को एसडीपीओ देवेश कुमार ने समायोजन को लेकर जेई के साथ बैठक की. एडीपीओ ने सभी जेई को अपने प्रखंड के सभी विद्यालयों में लंबित असैनिक कार्यों के समायोजन रिपोर्ट को 25 नवंबर तक दाखिल करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विभिन्न […]
साहिबगंज . शहर के शशिभूषण रोड स्थित सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में मंगलवार को एसडीपीओ देवेश कुमार ने समायोजन को लेकर जेई के साथ बैठक की. एडीपीओ ने सभी जेई को अपने प्रखंड के सभी विद्यालयों में लंबित असैनिक कार्यों के समायोजन रिपोर्ट को 25 नवंबर तक दाखिल करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रखंड में विद्यालय भवन, शौचालय, कमरे, हैंडपंप व अन्य असैनिक कार्यों का समायोजन कर बचे राशि को वापस करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि इससे पहले समायोजन को लेकर त्वरित कार्रवाई करने के लिए एक पत्र भी भेजी गई है. मौके पर जेई अनिरुद्ध प्रसाद, अंजनी कुमार, अर्जुन मंडल, चंदन कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










