ओके.....17 दिनों से चली आ रही हड़ताल स्थगित

प्रतिनिधि, मंडरो नागरिक संघर्ष समिति पत्थर व्यवसायी संघ मिर्जाचौकी की बैनर तले रविवार को कीर्तनियां में पत्थर व्यवसायियों की बैठक अशोक सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें सर्वसम्मति से 17 दिनों से चली आ रही हड़ताल तत्काल स्थगित करने का निर्णय लिया गया. पत्थर व्यवसायी संघ के सचिव संतोष सिन्हा एवं प्रवक्ता चुन्नू सिंह ने […]
प्रतिनिधि, मंडरो नागरिक संघर्ष समिति पत्थर व्यवसायी संघ मिर्जाचौकी की बैनर तले रविवार को कीर्तनियां में पत्थर व्यवसायियों की बैठक अशोक सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें सर्वसम्मति से 17 दिनों से चली आ रही हड़ताल तत्काल स्थगित करने का निर्णय लिया गया. पत्थर व्यवसायी संघ के सचिव संतोष सिन्हा एवं प्रवक्ता चुन्नू सिंह ने बताया कि कहलगांव स्थित एनएच 80 पर मैना नदी पुल बनाने का कार्य अंतिम चरण में हैं. पुल निर्माण कर रही कंपनी चड्डा एंड चड्ड ने बताया कि पुल को एक सप्ताह के अंदर भारी वाहनों के लिये खोल दिया जायेगा. इसी आश्वासन के बाद पत्थर व्यवसायियों ने हड़ताल तत्काल स्थगित करने का निर्णय लिया. मौके पर सुनील गुप्ता, टिंकल भगत, पिंटू पंडित, मनोज यादव, श्रीनिवास यादव, शैलेंद्र जायसवाल, विदेश्वर मंडल, प्रेम सोरेन, भीम सोरेन, प्रधान मुर्मू, प्रभु पासवान, दिनानाथ महतो, बादल मरांडी आदि थे………………..फोटों नं 16 एसबीजी 12 हैं.कैप्सन: रविवार को बैठक करते पत्थर व्यवसायी के सदस्य.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










