ओके ::::: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 16 नवंबर से शुरू

Updated at :15 Nov 2014 7:02 PM
विज्ञापन
ओके :::::  राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 16 नवंबर से शुरू

डीसी व स्वास्थ्य निदेशक करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभफोटो नं0 15 एसबीजी 49 हैकैप्सन- सीएस डॉ बी मरांडीसंवाददाता, साहिबगंज साहिबगंज के लालबथानी व राजमहल दियारा क्षेत्र में पाये गये पोलियो ग्रसित बच्चे को लेकर सरकार के निर्देश पर विशेष पोलियो अभियान चलाया जा रहा है. जिसे लेकर रविवार 16 नवंबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स […]

विज्ञापन

डीसी व स्वास्थ्य निदेशक करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभफोटो नं0 15 एसबीजी 49 हैकैप्सन- सीएस डॉ बी मरांडीसंवाददाता, साहिबगंज साहिबगंज के लालबथानी व राजमहल दियारा क्षेत्र में पाये गये पोलियो ग्रसित बच्चे को लेकर सरकार के निर्देश पर विशेष पोलियो अभियान चलाया जा रहा है. जिसे लेकर रविवार 16 नवंबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत साहिबगंज जिले में 1,53,167 घरों के 2,52,006 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी. उपरोक्त बातें सीएस डॉ बी मरांडी ने कही. उन्होंने कहा कि स्टेशन चौक पर डीसी उमेश प्रसाद सिंह व स्वास्थ्य निदेशक कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे करेंगे. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग व डब्ल्यूएचओ की ओर से सभी प्रखंडों में स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा सेविका व सहियाओं को प्रशिक्षण देने का काम चल रहा है. जानकारी के अनुसार 16 से नवंबर के बीच चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में 1325 टीम बनायी है. इसमें दो व्यक्ति एक टीम में होंगे. इस तरह 1163 बूथ, 293 सुपरवाइजरों, 72 ट्रोजिट बूथ व 265 सब डिपो बनाये गये हैं. इनके कार्यों की जांच के लिए जिले के सभी चिकित्सकों सहित डब्ल्यूएचओ की टीम अलग से मुआयना करेगी. अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा पदाधिकारियों को सीएस डॉ बी मरांडी ने विशेष निर्देश जारी किये गये हैं. अभियान तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को खुराक दी जायेगी. अभियान के लिए सात चिकित्सक नियुक्त जिले के दियारा, पश्चिम बंगाल एवं पाकुड़ से सटे क्षेत्रों का सूक्ष्म पर्यवेक्षण हेतु सीएस डॉ बी मरांडी ने सात चिकित्सकों को प्रतिनियुक्ति की है. जो बूथ व गांव का निरीक्षण करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola