ओके :::::::: कालाबाजारी को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

राशन और केरोसिन की काला बाजारी का आरोपसंवाददाता, साहिबगंज बरहेट में जनवितरण प्रणाली के अध्यक्ष सोनी देवी एवं उनके पति तालेवर साह समूह द्वारा चलायी जा रही राशन दुुकान पर बरहेट निवासी उषा देवी ने डीसी उमेश प्रसाद सिंह को राशन दुकान के काले कारनामे को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि […]
राशन और केरोसिन की काला बाजारी का आरोपसंवाददाता, साहिबगंज बरहेट में जनवितरण प्रणाली के अध्यक्ष सोनी देवी एवं उनके पति तालेवर साह समूह द्वारा चलायी जा रही राशन दुुकान पर बरहेट निवासी उषा देवी ने डीसी उमेश प्रसाद सिंह को राशन दुकान के काले कारनामे को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि समूह के अध्यक्ष सोनी देवी एवं उनके पति तालेवर साह खुले आम चावल एवं केरोसिन तेल का काला बाजारी करते हैं. इतना ही नहीं समूह के उन तमाम ईमानदार सदस्यों को बिना किसी ठोस कारण के समूह से निष्कासित कर दिया. जबकि बरहेट में वीएलओ का तीन बार एलइओ रोज बला सोरेन की उपस्थिति में करवाया गया. चुनाव में विजयी रही लेकिन रोज बेला भीएलओ पद के पंसदीदा उम्मीदवार को न जीत पाने के कारण इस चुनाव को अपने स्तर से रद्द कर दिया. जबकि इसका लाभ एलइओ रोजबला सोरेन स्वयं या उनके करीबी रिश्तेदार ही उठा पाते हैं. संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने डीसी से उक्त राशन दुकान की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










