डीएसइ के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज

Updated at :12 Nov 2014 11:04 PM
विज्ञापन
डीएसइ के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज

संवाददाता, साहिबगंजशहर के जिरवाबाड़ी थाना में बुधवार को रिंकू कुमारी ने डीएसइ सुरेंद्र पांडे के ऊपर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करायी हैं. उसने कहा कि उसके पति हेमंत भगत गंगा बिहार पार्क के पास रहते हैं. डीएसइ कार्यालय में पदस्थापित रहने के कारण डीएसइ व उनके सहायक चंद्रशेखर सिन्हा ने उनके पति को बहला फुसला […]

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंजशहर के जिरवाबाड़ी थाना में बुधवार को रिंकू कुमारी ने डीएसइ सुरेंद्र पांडे के ऊपर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करायी हैं. उसने कहा कि उसके पति हेमंत भगत गंगा बिहार पार्क के पास रहते हैं. डीएसइ कार्यालय में पदस्थापित रहने के कारण डीएसइ व उनके सहायक चंद्रशेखर सिन्हा ने उनके पति को बहला फुसला कर विभागीय तीन लाख रुपये ले लिये. अबतक पैसा वापस नहीं किया. पैसा की मांग की गई तो उन्हें स्थानांतरण कर दिया गया. आये दिन प्रताडि़त भी किया जाता हैं. इस बाबत अमानत में ख्यानत डालते हुए धोखाधड़ी की प्राथमिकी धारा 406, 420,120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. थाना प्रभारी राजेंद्र दास ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं. डीएसइ सुरेंद्र पांडे ने बताया कि उनके ऊपर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola