किराना दुकान में हजारों की चोरी

Updated at :11 Nov 2014 11:03 PM
विज्ञापन
किराना दुकान में हजारों की चोरी

फोटों नं 11 एसबीजी 27,28 हैं.कैप्सन: मंगलवार को टूटा भेंटीलेटरदुकान प्रतिनिधि, साहिबगंज शहर के कॉलेज रोड स्थित मछुआ सोसाइटी के सामने मेला स्टोर किराना दुकान में बीते सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने 55 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. चोरों ने दुकान के गल्ले में एलआइसी व सहारा के ग्राहकों से जमा […]

विज्ञापन

फोटों नं 11 एसबीजी 27,28 हैं.कैप्सन: मंगलवार को टूटा भेंटीलेटरदुकान प्रतिनिधि, साहिबगंज शहर के कॉलेज रोड स्थित मछुआ सोसाइटी के सामने मेला स्टोर किराना दुकान में बीते सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने 55 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. चोरों ने दुकान के गल्ले में एलआइसी व सहारा के ग्राहकों से जमा कराने के लिये रखे तीस हजार रुपये भी चुरा ली. दुकान के मालिक मनोज कुमार साह ने बताया कि मंगलवार की सुबह दुकान खोलने के बाद दुकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा हुआ था. दुकान के ऊपर के रूम की वेंटीलेटर टूटा हुआ था. दुकान के पीछे से करीब 35 फिट पर वेंटीलेटर लगा हुआ है. नगर थाना पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंच कर छानबीन की. छानबीन के क्रम में दुकान में करीब 15 हजार रुपये के हॉर्लिक्स आदि सामान गायब थे. इधर नगर थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्र ने बताया कि चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर लिया जायेगा. नहीं हुआ उदभेदन शहर के कॉलेज रोड स्थित मछुआ सोसाइटी के सामने भवानी गारमेंटस में तीन महीना पहले भी दीवार काट कर चोरी हुई थी. हालांकि इस वारदात में शामिल चोरों को नगर थाना पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है. इससे पहले भी लेनोवा शोरूम में भी चोर हाथ साफ कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola