लोकनायक की मनी जयंती, ध्रुव ने कहा,संपूर्ण क्रांति जेपी की देन

साहिबगंज:जिले के 74 चेतना मंच के सदस्यों ने शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनायी. इस मौके पर गुल्लीभट्ठा में पूर्व विधायक ध्रुव भगत ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने जून 1975 में पटना के गांधी मैदान में भ्रष्टाचार मिटाने, बेरोजगारी दूर करने व शिक्षा में क्रांति लाने आदि के लिए व्यवस्था परिवर्तन की […]
साहिबगंज:जिले के 74 चेतना मंच के सदस्यों ने शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनायी. इस मौके पर गुल्लीभट्ठा में पूर्व विधायक ध्रुव भगत ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने जून 1975 में पटना के गांधी मैदान में भ्रष्टाचार मिटाने, बेरोजगारी दूर करने व शिक्षा में क्रांति लाने आदि के लिए व्यवस्था परिवर्तन की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि जेपी चाहते थे कि संपूर्ण व्यवस्था के परिवर्तन के लिए संपूर्ण क्रांति आवश्यक है.
बाद में तत्कालीन केंद्र सरकार ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी और जेपी समेत विपक्षी नेताओं को जेल भेज दिया गया. लेकिन संपूर्ण क्रांति की तपिश का ही परिणाम था कि 1977 में केंद्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ा. उन्होंने कहा कि जेपी का कहना था कि सत्ता के बिना भी देश निर्माण संभव है. इससे पूर्व 74 चेतना मंच के जिला संयोजक प्रदीप कुमार राय सहित दर्जनों आंदोलनकारियों ने जेपी की तसवीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर पड़ाव हेंब्रम, इमाम हुसैन, शेख मुन्ना, शेख सुभान, दिलीप चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, बजरंग महतो, सुरेश प्रसाद सिंह, जयगुण, कुदुस, साबूत, कलाम, शेख निसार, शेख फिरोज, शेख मकबूल, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, शेख हुसैन आदि थे.
लोकहित ने भी मनायी जेपी की जयंती
साहिबगंज:साहिबगंज महाविद्यालय के नंदन भवन में लोकहित संस्था के सदस्यों ने शनिवार को जयप्रकाश नारायण की जयंती मनायी. संस्था के प्रवक्ता ललित स्वदेशी ने बताया कि वे लोकनायक के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने 1942 के आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी. उनका संपूर्ण क्रांति का नारा आज भी प्रासंगिक है. मौके पर राजीव कुमार, प्रेम नाथ तिवारी, मंजर रजा, अभिक्रांत सिंह, अमरेंद्र मोहंती, राजीव निरंजन सिन्हा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










