एसिड डाल कर युवक की हत्या
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Sep 2014 7:33 AM
विज्ञापन

राजमहल : राजमहल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में सोमवार देर रात एसिड डाल कर एक युवक की हत्या अपराधियों ने कर दी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक महेश साह करणपुरातो हटिया से चनाचूर बेच कर घर लौट रहा था. गांव घुसते ही छक्कू यादव के घर के सामने घात […]
विज्ञापन
राजमहल : राजमहल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में सोमवार देर रात एसिड डाल कर एक युवक की हत्या अपराधियों ने कर दी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक महेश साह करणपुरातो हटिया से चनाचूर बेच कर घर लौट रहा था. गांव घुसते ही छक्कू यादव के घर के सामने घात लगाये अपराधियों ने एक बाल्टी एसिड डाल दिया.
इससे उसका शरीर बुरी तरह जल गया. मौके पर परिजनों ने महेश को इलाज के लिए राजमहल अस्पताल में भरती कराया. यहां के चिकित्सकों ने उनके बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन मंगलवार सुबह चार बजे महेश ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह पुलिस ने संग्रामपुर गांव पहुंच कर एसिड से महेश के जले कपड़े व जिस बाल्टी में एसीड था उसे भी जब्त कर लिया है. मृतक की पत्नी सुमित्र देवी ने गांव के ही रमेश यादव सहित चार अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
पत्नी ने प्राथमिकी में बताया है कि कुछ दिन पहले रमेश यादव के साथ महेश साह का विवाद हुआ था जिसका बदला लेने के लिए रमेश ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के ही एक युवक बारी यादव को हिरासत में लिया है. समाचार लिखे जाने तक घटना के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










