शीघ्र करें मामलों का निष्पादन

साहिबगंज : शहर के पुलिस लाइन स्थित सीसीटीएनएस कक्ष में बुधवार को कानून व विधि व्यवस्था पर डीजीपी राजीव कुमार ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से डीएसपी शशिभूषण से जानकारी ली. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीजीपी राजीव कुमार, आइजी प्रोविजन अनुराग गुप्ता, आइजी अभियान मुरारी लाल मीणा ने डीएसपी शशिभूषण से जिले के कानून […]
साहिबगंज : शहर के पुलिस लाइन स्थित सीसीटीएनएस कक्ष में बुधवार को कानून व विधि व्यवस्था पर डीजीपी राजीव कुमार ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से डीएसपी शशिभूषण से जानकारी ली.
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीजीपी राजीव कुमार, आइजी प्रोविजन अनुराग गुप्ता, आइजी अभियान मुरारी लाल मीणा ने डीएसपी शशिभूषण से जिले के कानून व विधि व्यवस्था की समीक्षा की और आपराधिक घटनाओं का आंकडा लिया.
साथ ही जिले में अपराध पर नियंत्रण करते हुए हाइ प्रोफाइल मामले का उद्भेदन शीघ्र करने निर्देश दिया.
इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों में लंबित पडे मामले, कुर्की जब्ती वारंट का निष्पादन, फरार अपराधियों की धर-पकड करने का निर्देश दिया. मौके पर राजमहल एसडीपीओ लोदगा मुमरू, प्रशिक्षु डीएसपी प्रकाश सोय, संदीप भगत, इंस्पेक्टर जीपी सिंह, नगर थाना प्रभारी अबरार अहमद खान, जिरवाबाडी ओपी प्रभारी राधेश्याम राम, मुफस्सिल थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी आदि थे.
चोरी मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस कुछ नहीं लगा हाथ : शहर के कॉलेज रोड स्थित कपडे दुकान में रविवार की रात सेंधमारी कर चोरी करने के मामले के तीन दिन बाद भी नगर थाना पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा है.
अबतक पुलिस चोरों को चिह्न्ति करने में भी नाकाम है. लिहाजा पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार की रात नगर थाना पुलिस ने शहर के चैती दुर्गा, सकरूगढ., पोखरिया व अन्य मुहल्लों में छापेमारी की. नगर थाना प्रभारी अबरार अहमद खान ने बताया कि दुकान में चोरी मामले में पुलिस ने चोरों को चिह्न्ति किया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










