तीन माह से मजदूरी नहीं, आक्रोश

Updated at :10 Sep 2014 3:57 AM
विज्ञापन
तीन माह से मजदूरी नहीं, आक्रोश

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की बाघुड़िया पंचायत के तेतुलडांगा के पास मुख्य सड़क पर बने रहे पुल निर्माण कार्य में लगे कई मजदूरों को तीन माह से ठेकेदार द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. केशरपुर केमुंशी जीतू मुमरू का भी तीन माह का मजदूरी बकाया है. जीतू मुमरू ने बताया कि जब […]

विज्ञापन
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की बाघुड़िया पंचायत के तेतुलडांगा के पास मुख्य सड़क पर बने रहे पुल निर्माण कार्य में लगे कई मजदूरों को तीन माह से ठेकेदार द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. केशरपुर केमुंशी जीतू मुमरू का भी तीन माह का मजदूरी बकाया है.
जीतू मुमरू ने बताया कि जब मजदूरी की मांग ठेकेदार के साइड इंचार्ज दास जी से की, तो उन्होंने धमकी दी.उसने बताया साइड इंचार्ज ने कहा कि मजदूरी नहीं मिलेगी. ज्यादा परेशान किया, तो जान से मार देंगे. इससे मजदूरों में आक्रोश है. जीतू मुमरू और अन्य मजदूर इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही है. इस मसले को लेकर मंगलवार को कई मजदूर बाघुड़िया पंसस सुनाराम सोरेन से भी मिले और मजदूरी भुगतान की गुहार लगायी. मजदूरों ने कहा कि अगर जल्द मजदूरी भुगतान नहीं किया, गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे और काम बंद करा देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola