सफाई मजदूरों का प्रांतीय सम्मेलन बोकारो में 12 को

Updated at :09 Sep 2014 3:32 AM
विज्ञापन
सफाई मजदूरों का प्रांतीय सम्मेलन बोकारो में 12 को

साहिबगंज : अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का पांच सूत्री मांग को लेकर प्रांतीय सम्मेलन बोकारो में 12 सितंबर को किया जायेगा. संघ के राष्ट्रीय महासचिव अनूप लाल हरि ने कहा कि स्वच्छकार उत्थान की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ झारखंड की स्वच्छकार जातियों जैसे हाड़ी, डोम, डूमार, बांसफोर, […]

विज्ञापन

साहिबगंज : अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का पांच सूत्री मांग को लेकर प्रांतीय सम्मेलन बोकारो में 12 सितंबर को किया जायेगा. संघ के राष्ट्रीय महासचिव अनूप लाल हरि ने कहा कि स्वच्छकार उत्थान की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ झारखंड की स्वच्छकार जातियों जैसे हाड़ी, डोम, डूमार, बांसफोर, हेला, बाल्मिकी, तुरी के मुखिया, पंच, सरपंच संगठनों के माध्यम से स्वच्छकारों के हक अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं.

इसी को लेकर सम्मेलन किया जायेगा. सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार डागर करेंगे. सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा, लोकसभा सदस्य पीएन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सफाई मजूदर संघ के महेंद्र सिह मटियाला, कार्यकारिणी अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश फतेह सिंह महरौलिया आदि मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola