विधानसभा चुनाव 2019 : संताल परगना सहित पूरे झारखंड में भाजपा की स्थिति खराब : हेमंत सोरेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बरहेट : नेता प्रतिपक्ष एवं बरहेट विधायक हेमंत सोरेन ने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है. भाजपा जात-पात के नाम पर राजनीति करती है. उनकी कथनी और करनी में अंतर है. श्री सोरेन ने उक्त बातें बरहेट के पेटखासा, खैरवा समेत कई गांवों के भ्रमण के दौरान लोगों […]
विज्ञापन
बरहेट : नेता प्रतिपक्ष एवं बरहेट विधायक हेमंत सोरेन ने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है. भाजपा जात-पात के नाम पर राजनीति करती है. उनकी कथनी और करनी में अंतर है. श्री सोरेन ने उक्त बातें बरहेट के पेटखासा, खैरवा समेत कई गांवों के भ्रमण के दौरान लोगों से उक्त बातें कही.
वे ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू भी हुए. हेमंत सोरेन ने कहा, संताल परगना सहित पूरे झारखंड में भाजपा की स्थिति काफी खराब है. उनके मंत्री और विधायक से लोग नाराज हैं. इसका खुलासा दिन-प्रतिदिन हो रहा है. विकास के नाम पर सिर्फ प्रचार-प्रसार हो रहा है. जमीनी हकीकत कुछ और ही है. मौके पर सांसद विजय हांसदा, प्रो नजरूल इस्लाम मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










