नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने का होगा प्रयास

Updated at : 02 Jul 2014 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने का होगा प्रयास

बरहेट : केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार प्रयास करेगी. इस मुद्दे को लेकर सरकार गंभीर है. उन्होंने विकास की राह में नक्सल समस्या को सबसे बड़ी बाधा बतायी. श्री भगत ने कहा कि नक्सलियों को हिंसा […]

विज्ञापन

बरहेट : केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार प्रयास करेगी. इस मुद्दे को लेकर सरकार गंभीर है. उन्होंने विकास की राह में नक्सल समस्या को सबसे बड़ी बाधा बतायी. श्री भगत ने कहा कि नक्सलियों को हिंसा का रास्ता छोड़ मानवता व विकास की राह पर चलना चाहिए.

हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है. भारत सरकार बहुत जल्द इस मसले का समाधान ढ़ूंढ लेगी. इसके लिए केंद्र व राज्य सरकारें मिल कर काम करेगी. उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि देश में महंगाई बढ़ रही है, लेकिन जमाखोरी के कारण भाव बढ़ रहे हैं. केंद्र की मोदी सरकार हर नियम को पूर्ण करने के लिए कार्य करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola