हैती के ऐतिहासिक किले में मची भगदड़: 30 लोगों की मौत, बारिश और भीड़ बनी काल

सिटाडेल लाफेरियर की तस्वीर. सोर्स- एक्स/@josephlunieOFF
Haiti Citadel Fortress stampede: हैती के ऐतिहासिक सिटाडेल लाफेरियर किले में सालाना उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया. भारी बारिश और क्षमता से अधिक भीड़ होने की वजह से अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. राहत दल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं.
Haiti Citadel Fortress stampede: कैरिबियाई देश हैती के उत्तरी हिस्से में स्थित ऐतिहासिक ‘सिटाडेल लाफेरियर’ किले में शनिवार (11 अप्रैल) को एक बड़ा हादसा हो गया. सालाना उत्सव मनाने के लिए इकट्ठा हुई भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 30 लोगों की जान चली गई है. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है. हैती कैरिबियाई सागर में स्थित एक द्वीप देश है, जो उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पास पड़ता है.
कैसे हुआ यह हादसा?
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हैती के नॉर्ड विभाग के नागरिक सुरक्षा प्रमुख जीन हेनरी पेटिट ने बताया कि हादसा किले के प्रवेश द्वार (एंट्रेंस) पर हुआ. 19वीं सदी की शुरुआत में बने इस ऐतिहासिक किले में सालाना कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और पर्यटक पहुंचे थे. पेटिट के अनुसार, बहुत ज्यादा भीड़ और अचानक हुई बारिश की वजह से हालात बिगड़ गए और देखते ही देखते भगदड़ मच गई.
Haiti 🇭🇹 – Cap-Haitien : Drame et décès
— Radio Télé Patriarche 101.1 FM (@PatriarcheRadio) April 12, 2026
Ce samedi 11 avril 2026, un incident tragique est survenu à la Citadelle Laferrière, à Milot, lors d’une sortie touristique régionale réunissant de nombreux jeunes.
En effet, la foule étant trop nombreuse par rapport à l'environnement,… pic.twitter.com/jpWYIhI2jK
पीएम ने जताया दुख
हादसे पर हैती के कार्यवाहक प्रधानमंत्री एलिक्स डिडिएर फिल्स-ऐम ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. पीएम ने बताया कि कार्यक्रम में काफी संख्या में युवा मौजूद थे. फिलहाल अधिकारियों ने मारे गए लोगों की पहचान उजागर नहीं की है और न ही हताहतों का पूरा ब्यौरा दिया है. राहत और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं.
यूनेस्को की धरोहर है यह किला
यह हादसा जिस जगह हुआ, वह यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर सूची में शामिल है. इस किले का निर्माण हैती को फ्रांस से आजादी मिलने के कुछ समय बाद किया गया था. हर साल यहां लोग ऐतिहासिक जश्न के लिए इकट्ठा होते हैं, लेकिन इस बार बारिश और अव्यवस्था ने इसे मातम में बदल दिया.
मुश्किलों से जूझ रहा है हैती
संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुमानों के मुताबिक, हैती इन दिनों भीषण गैंगवार और हिंसा से जूझ रहा है. राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के 90% हिस्से पर हथियारबंद गिरोहों का कब्जा है. स्काई न्यूज (Sky News) की रिपोर्ट के अनुसार, ये गैंग अवैध हथियारों के दम पर आम लोगों के साथ हिंसा और अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.
पहले भी हुए हैं बड़े हादसे
हैती में पिछले कुछ सालों में कई आपदाएं आई हैं:
- साल 2021 और 2024: फ्यूल टैंकर ब्लास्ट में क्रमशः 90 और 24 लोगों की मौत हुई.
- साल 2021: एक विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें करीब 2,000 लोग मारे गए थे.
ये भी पढें: ईरान ने होर्मुज में अमेरिकी नौसेना का दावा किया खारिज, CENTCOM ने कही थी बारूदी सुरंगें हटाने की बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Govind Jee
गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




