दिघवारा-बिदुपुर एलाइनमेंट के लिए केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव, तैयार हो रहा मेगा प्लान

Updated:
विज्ञापन

दिघवारा-बिदुपुर एलाइनमेंट (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Road Project: पटना रिंग रोड को लेकर लगातार काम किए जा रहे हैं. ऐसे में दिघवारा-बिदुपुर एलाइनमेंट के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है. सरकार की ओर से मेगा प्लान तैयार किया जा रहा है, जिससे पटना और इसके आस-पास के इलाकों की सूरत बदलने वाली है.

विज्ञापन

Bihar Road Project: पटना में कई रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में पटना रिंग रोड के 37.35 किलोमीटर लंबाई वाले दिघवारा से बिदुपर एलाइनमेंट को लेकर केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है. जल्द ही मंजूरी मिलने की भी संभावना जताई जा रही है. गंगा नदी के दक्षिण में भी ब्राउनफील्ड और ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है सरकार का मेगा प्लान?

सरकार की ओर से मेगा प्लान तैयार किया जा रहा है. प्लान के मुताबिक, लगभग 15 हजार करोड़ रुपए की लागत से 150 किलोमीटर लंबे और 1350 वर्ग किलोमीटर इलाकों को घेरने वाली पटना रिंग रोड परियोजना के आस-पास शहर को डेवलप किए जा रहे हैं. पटना रिंग रोड प्रधानमंत्री पैकेज और भारतमाला परियोजना में ही शामिल है.

6 लेन वाले महासेतु का भी होगा निर्माण

जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के जरिए पटना और इसके आस-पास के इलाकों की सूरत बदलने वाली है. फिलहाल, कन्हौली-रामनगर खंड का निर्माण किया गया है. इसकी लागत लगभग 984 करोड़ रुपए बताई जा रही है. खास बात यह है कि शेरपुर-दिघवारा 6 लेन महासेतु का निर्माण किया जा रहा है. इसकी लागत लगभग 6292 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

इन जिलों के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

साथ ही रामनगर-कच्ची दरगाह और कन्हौली-शेरपुर का निर्माण भी किया जाना है. जल्द ही डेट तय कर निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के बनने के बाद पटना, सारण, गया, अरवल, भोजपुर, समस्तीपुर और वैशाली जिले को फायदा मिल सकेगा. इन सभी जिलों के बीच रोड कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. इसके अलावा हाई-स्पीड पेरिफेरल कॉरिडोर और लॉजिस्टिक्स हब भी बनाए जाने की प्लानिंग है.

Also Read: बिहार से अमृतसर, दिल्ली और तिरुपति के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, इन रूटों पर होगा परिचालन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन