फरवरी में साहिबगंज आ सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2019 7:57 AM
साहिबगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी के दूसरे सप्ताह में साहिबगंज आ सकते हैं. प्रधानमंत्री के हाथों साहिबगंज सीवरेज प्लांट का उद्घाटन करने की तैयारी चल रही है. विधानसभा का बजट सत्र आठ फरवरी को समाप्त हो रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम इसके बाद तय करने की तैयारी चल रही है. इधर, नगर […]
साहिबगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी के दूसरे सप्ताह में साहिबगंज आ सकते हैं. प्रधानमंत्री के हाथों साहिबगंज सीवरेज प्लांट का उद्घाटन करने की तैयारी चल रही है.
विधानसभा का बजट सत्र आठ फरवरी को समाप्त हो रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम इसके बाद तय करने की तैयारी चल रही है. इधर, नगर विकास विभाग ने सीवरेज प्लांट का निर्माण कर रही कंपनी को फरवरी के पहले सप्ताह तक काम पूरा करने का निर्देश दिया है.साहिबगंज सीवरेज प्रोजेक्ट से 17 हजार घरों को जोड़ा जाना है. वहीं राजमहल के प्रस्तावित सीवरेज प्रोजेक्ट से छह हजार हाउस होल्ड जोड़े जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










