साहिबगंज जिला अपहरण उद्योग का सेफ जोन

Updated at : 06 Jun 2014 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज जिला अपहरण उद्योग का सेफ जोन

राजमहल : अपराधी एक बार फिर क्षेत्र में सक्रिय हो गये हैं. एक के बाद एक घटना को आये दिन अपराधी तत्व के लोग अंजाम दे रहे हैं. राजमहल थाना क्षेत्र के कसवा में बीते सोमवार रात अपराधियों ने मुन्ना मंडल का हत्या गोली व बम मारकर कर दी. इधर अपराधियों ने बीते तीन जून […]

विज्ञापन

राजमहल : अपराधी एक बार फिर क्षेत्र में सक्रिय हो गये हैं. एक के बाद एक घटना को आये दिन अपराधी तत्व के लोग अंजाम दे रहे हैं. राजमहल थाना क्षेत्र के कसवा में बीते सोमवार रात अपराधियों ने मुन्ना मंडल का हत्या गोली व बम मारकर कर दी. इधर अपराधियों ने बीते तीन जून के अहले सुबह साहिबगंज से दिल्ली के व्यवसायी ओमकारमल अग्रवाल का अपहरण कर अपराधियों ने पुलिस को फिर एक चुनौती दे दी. जिससे पुलिस महकमे में जहां खलबली मची हुई है वहीं क्षेत्र के व्यवसायियों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है.

नहीं मिला अपहृत संतोष : 2011 में अपराधिय ने राजमहल थाना क्षेत्र के बाबूपुर निवासी संतोष महतो का अपहरण नवंबर 2011 में कर लिया. अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से 10 लाख रुपये का फिरौती का मांग किया. संतोष के बड़ा भाई चंदन महतो के बयान पर पुलिस ने कांड संख्या 273/11 के तहत मो शोहेल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की. परंतु तीन साल बीत जाने के बाद भी आज तक पुलिस संतोष का पता नहीं लगा पायी. पुलिस का अनुसंधान आज भी जारी है.

रेमको कंस्ट्रक्शन के जेई सकुशल बरामद हुए थे : 2012 में अपराधियों ने रेमको कंपनी के इंजीनियरों का अपहरण जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र से कर लिया था. साहिबगंज के तत्कालीन एसपी ए विजया लक्ष्मी व पाकुड़ के तत्कालीन एसपी मयूर पटेल ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल से अपहृत जेईओ का सकुशल बरामद किया. बताया जाता है कि अपहृत जेई को बरामद करने में मयूर पटेल का अहम भूमिका रही है. फिर एक बार सहिबगंज से दिल्ली के अपहृत व्यवसायी को मुक्त कराने के लिए सीआइडी एसपी मयूर पटेल को जिम्मेदारी मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola