दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर चली गोली
Updated at : 30 Jun 2018 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग की तालझारी : थाना के सकरीगली जाबुन मोड़ के निकट गुरुवार को शाम को जमीनी विवाद में दो पक्षों में गोली चली . हालांकि घटना में किसी को हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के एएसआइ […]
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग की
तालझारी : थाना के सकरीगली जाबुन मोड़ के निकट गुरुवार को शाम को जमीनी विवाद में दो पक्षों में गोली चली . हालांकि घटना में किसी को हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के एएसआइ योगेंद्र सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले की छानबीन की.वहीं ग्रामीणों की ओर से बताया गया की मारपीट में गोली चला है, लेकिन किसके द्वारा गोली चलाया गया है इसकी जानकारी नहीं है. वहीं मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. मामले को लेकर पुलिस छानबीन की जा रही है.
दो आरोपित को जेल
साहिबगंज. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सकरीगली समदा निवासी कालीचरण चौधरी व चंदन कुमार को मुफस्सिल पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफतार किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि दोनों लंबित कांडों के आरोपित हैं. जिन्हें गिरफतार कर जेल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




