रेलवे ने बुलडोजर से जर्जर क्वार्टरों को कराया ध्वस्त
Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 06 Jun 2026 10:40 PM
विज्ञापन
साहिबगंज (फाइल फोटो)
विकास कार्यों के लिए अतिक्रमणमुक्त होगी रेलवे की जमीन
विज्ञापन
साहिबगंज
मालदा रेल मंडल अंतर्गत साहिबगंज की नॉर्थ कॉलोनी और साउथ कॉलोनी में रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने और भूमि खाली कराने के लिए बुलडोजर अभियान चलाया. इस दौरान वर्षों से खाली पड़े और जर्जर हो चुके दर्जनों रेलवे क्वार्टरों को ध्वस्त कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, करीब 200 रेलवे क्वार्टर लंबे समय से अनुपयोगी अवस्था में पड़े थे, जिनमें से कई पर अवैध कब्जा भी हो गया था. मालदा रेल मंडल के प्रबंधक मनीष गुप्ता के निरीक्षण के दौरान अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई का निर्णय लिया गया. अभियान का नेतृत्व रेलवे के सहायक अभियंता वेद व्यास शरण ने किया, जबकि सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी आरपीएफ निरीक्षक गुलाम सरोवर के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस ने संभाली. कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में अधिकारी और पुलिस बल मौजूद थे.सहायक अभियंता वेद व्यास शरण ने बताया कि रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि खाली कराई गई भूमि पर भविष्य में रेलवे के नए प्रतिष्ठान और अन्य विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जिसके लिए भूमि की आवश्यकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










