फर्जी वंशावली बनाकर जमीन हड़पने के मामले की जांच शुरू

Updated at : 18 May 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी वंशावली बनाकर जमीन हड़पने के मामले की जांच शुरू

बरहेट : थाना क्षेत्र के करमटोला निवासी बहामय मुर्मू ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी साहिबगंज के न्यायालय में एक परिवाद दायर किया है. न्यायालय के निर्देश पर बरहेट थाने में प्राथमिकी संख्या 15/18 दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गयी है. बहामय मुर्मू ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि करुणा मरांडी शपथ […]

विज्ञापन

बरहेट : थाना क्षेत्र के करमटोला निवासी बहामय मुर्मू ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी साहिबगंज के न्यायालय में एक परिवाद दायर किया है. न्यायालय के निर्देश पर बरहेट थाने में प्राथमिकी संख्या 15/18 दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गयी है. बहामय मुर्मू ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि करुणा मरांडी शपथ पत्र के माध्यम से गलत वंशावली बनाकर उसकी पैंतीस बीघा एक कट्ठा 14 धूर जमीन पर वह जबरन दखल करना चाहता है. जबकि वह बरहेट प्रखंड की निवासी ही नहीं है.

करुणा मरांडी द्वारा ग्राम प्रधान करमट़ोला के सहयोग से बरहेट के वर्तमान कर्मचारी, अंचल निरीक्षक इम्तियाज अंसारी एवं तत्कालीन अंचल अधिकारी से गलत वंशावली बनवा लिया है. इसमें करुणा मरांडी ने स्वयं को निमाय हेंब्रम का पुत्र वधू बताया है जबकि पतना अंचल अधिकारी द्वारा करुणा मरांडी को निर्गत वंशावली में करुणा मरांडी मरकुस हेंब्रम की पुत्र वधू है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पर बरहेट थाने की पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.

क्या करते हैं सीओ
बरहेट अंचलाधिकारी ने कहा कि इस मामले में मेरे पास कहीं से और किसी के द्वारा कोई शिकायत नहीं पहुंची है. यदि इस प्रकार की कोई शिकायत आती है तो मामले की त्वरित जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
संतोष बैठा, अंचल अधिकारी, बरहेट
वहीं पतना सीओ विजय प्रकाश मरांडी से भी दूरभाष पर वार्ता करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी. जिस कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola