पत्नी से गलत मजाक करने से मना किया तो काट डाला

Updated at : 25 Apr 2018 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी से गलत मजाक करने से मना किया तो काट डाला

फरक्का : पत्नी के साथ गलत मजाक करने से दोस्त को मना करना एक युवक को महंगा पड़ गया. इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी. जानकारी के अनुसार मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर थाना क्षेत्र के भकुड़ी गकुंदा गांव निवासी माशुद शेख (20) व समजान शेख (21) में गहरी दोस्ती थी. समजान ने माशुद की […]

विज्ञापन

फरक्का : पत्नी के साथ गलत मजाक करने से दोस्त को मना करना एक युवक को महंगा पड़ गया. इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी. जानकारी के अनुसार मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर थाना क्षेत्र के भकुड़ी गकुंदा गांव निवासी माशुद शेख (20) व समजान शेख (21) में गहरी दोस्ती थी. समजान ने माशुद की पत्नी के साथ गलत मजाक किया था.

जानकारी होने पर माशुद मना करने समजान के घर पहुंचा. समजान घर में नहीं था, इसलिए उसकी हरकतों की जानकारी उसके परिजनों को दी. माशुद अपने घर वापस लौट रहा था. इसी क्रम में उसे रास्ते में समजान शेख मिल गया. समजान ने माशुद को रुकने का इशारा किया. माशुद के रुकते ही समजान ने उसपर हसुआ से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
दोस्त ने हसुआ से वार करके उतारा मौत के घाट
मुशिदाबाद के भकुड़ी गकुंदा गांव की वारदात
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola